कुकड़ू प्रखंड के सापादा गांव में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी पहुंच गया। गांव में हाथी के प्रवेश करते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और शोर-शराबा कर उसे भगाने में जुट गए। हाथी के कारण कुछ देर के लिए गांव में दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.