अररिया: अररिया आरएस में श्री श्याम बाबा की चतुर्थी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
Araria, Araria | Feb 8, 2026 अररिया आरएस स्थित श्री बृजलाल धर्मशाला परिसर से श्री श्याम बाबा की चतुर्थी के पावन अवसर पर रविवार को दोपहर करीब 1 बजे भव्य निसान शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। श्याम भक्त सिर पर पवित्र निसान धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल थे।