भुसावर: नेशनल हाईवे 21 पर मुस्कान संस्था ने निराश्रित गौ वंश के लिए लगाए रेडियम बेल्ट, दुर्घटनाओं की रोकथाम होगी
रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा श्रीराम गौशाला के संचालक एवं गौ रक्षक दल छोकरवाड़ा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से निराश्रित गौ वंश के रेडियम बेल्ट बांधकर दुर्घटनाओं से बचाने का एक प्रयास किया । इन दिनों में गौवंश खेतों में पानी भरा रहने के कारण रात्रि में रोड पर आकर बैठ जाते हैं,रात्रि में सामने से वाहन से हादसा हो जाते है।