सोनकच्छ थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद सिंह नामक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनकच्छ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।