बूरमू: एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के द्वारा बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया।
Burmu, Ranchi | May 4, 2024 एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने शनिवार को बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया| इस दौरान उन्होंने ठाकुरगांव, नाउज, बेतांगी, गुतरू, गेसवे, कोराबार सहित अन्य गांव में जाकर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश को मजबूत करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।