कन्नौज: डीएम ने भूसा क्रय और जले ग्राम अभिलेख को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक की, खंड विकास अधिकारीयों की लगी फटकार
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गौवंश भूसा क्रय तथा जले हुए ग्रामों के अभिलेख तैयार किये जाने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भूसा क्रय किए जाने का लक्ष्य 129816 कुंतल है। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग पूर्ति मात्रा 48569 कुंतल है, अवशेष लक्ष्य की मात्रा 81247 कुंतल है।