उदयपुर: भकुरमा ग्राम पंचायत के बांसढोडी में सड़क, बिजली, पानी व स्कूल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर विकासखंड के भकुरमा ग्राम पंचायत के बाँसढोडी में सड़क,बिजली, पानी व स्कूल की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसकी शिकायत लेकर अधिक संख्या में ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। समस्या के निराकरण की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।