चूरू: अरावली बचाओ आंदोलन के तहत इंद्रमणि पार्क से कल निकाला जाएगा पैदल मार्च, हस्ताक्षर अभियान को मिला समर्थन
Churu, Churu | Dec 23, 2025 चूरू में अरावली बचाओ आंदोलन के तहत 24 दिसम्बर को इंद्रमणि पार्क से पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसी क्रम में अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान को यहां व्यापक समर्थन मिला है। चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने सबसे पहले हस्ताक्षर कर इस मुहिम का समर्थन किया। डॉ. पुकार ने युवाओं की इस पहल को सराहनीय बताया।