बेरमो: फुसरो शास्त्री नगर में पिकअप वैन से गाय चोरी, CCTV में कैद हुए चार संदिग्ध, नगरवासियों में हड़कंप
बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो स्थित शास्त्री नगर इलाके में गाय चोरी की घटना सोमवार को सामने आई है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि पीड़ित राजेश यादव ने बेरमो थाना मे लिखित देते हुए कहा कि रोज़ की तरह अपनी गाय को रात में घर के बाहर बांधा था, लेकिन सुबह उठने पर गाय वहां मौजूद नहीं थी।