अरवल: ओझा बीघा में दो युवकों के कंकाल बरामद, हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पटना
Arwal, Arwal | Sep 1, 2025 अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा बीघा वार्ड नंबर 23 में सोमवार देर रात झाड़ियों से दो युवकों का कंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान राहुल कुमार और दशरथ चौधरी के रूप में हुई है, जो 18 अगस्त से लापता थे। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर 23 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब कपड़े और पर्स से पहचान हुई है।