राजातालाब: रामायण के राम ने काशी में मतदाता जागरूकता में लिया भाग, बोले राजनीति में मर्यादा भाषा का ध्यान रखना चाहिए
रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता और मेरठ से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अरुण गोविल ने वाराणसी में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।