गन्नौर: गन्नौर से भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री के निवास स्थान कुरुक्षेत्र में किया उनका स्वागत
Ganaur, Sonipat | Mar 15, 2024 भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा ने हरियाणा के नव नियुक्त मुख्य मंत्री नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर उनके निवास स्थान कुरुक्षेत्र में पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी को बनाए जाने पर प्रदेश के लोगों में खुशी की लहर है। वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह प्रदेश के समान विकास को आगे बढ़ाते हुए जनहित की नीतियों को बनाएंगे।