लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी करते हुए 5 नशेड़ियों को किया गिरफ्तार
लकड़ी ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 5 नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें मदारपुर गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा, बसौली निवासी विनोद यादव, मीरा टोला निवासी बसंत यादव, मीरा टोला निवासी गुड्डू यादव और तेलिया निवासी विशाल कुमार शामिल हैं। ओपी थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने शुक्रवार को शराब के नशे में धुत इन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु सिवान न्यायालय भेज दिया है।