हिलसा: हिलसा के सूर्य मंदिर छठ घाट सजधकर तैयार, व्रतियों ने लिया खरना का प्रसाद, मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा है
Hilsa, Nalanda | Apr 2, 2025 शुद्धता और पवित्रता का पर्व चैती छठ व्रत का उत्साह चरम पर है। छठ पूजा करने वाले व्रती बुधवार को पूरे दिन उपवास के बाद संध्या में दूध और अरवा चावल से बने खीर और अन्य पूजा सामग्री भगवान भास्कर को अर्पित कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास भी शुरू हो गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने को लेकर लोग देर रात तक व्रतियों के घर पहुंचते