सदर प्रखंड के दौलतपुर गांव स्थित समाधि स्थल पर गुरुवार को 1 बजे स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व मुखिया कन्हैया प्रसाद सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। परिजनों, ग्रामीणों व गणमान्य लोगों ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और जनप्रिय मुखिया के रूप में किए गए कार्यों को याद किया।