देेेवरिया: देवरिया में पूरवा के पास मार्ग दुर्घटना में घायल तीसरे छात्र की भी हुई मौत, 16 सितंबर को हुआ था हादसा
Deoria, Deoria | Oct 14, 2025 देवरिया शहर के पूरवा के पास तेज रफ्तार की एक बाइक डीसीएम से टकरा गई थी। बाइक पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के तीन छात्र थे ।जिसमें दो छात्र आर्यन और रितिक की उस समय मौत हो गई थी। वहीं तीसरी छात्र अंकित गिरी का उपचार गोरखपुर में प्राइवेट चिकित्सालय में चल रहा था। जहां उसने मंगलवार के सुबह 8:00 बजे दम तोड़ दिया। मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है।