कुमारखंड: खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सितारों का जलवा, खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने दर्शकों को झुमाया
मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड के खुर्दा में युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित खुर्दा महोत्सव मेला में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के आखरी दिन मंगलवार की रात करीब दस बजे से भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक खेसारीलाल यादव, भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़ और रौशन रोही, सोना पांडे अन्य कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि बुधवार की सुबह करीब 5 तक लोग झूमता रहा।