सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम खेरिया जागीर सहित आसपास के कई गांवों में गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत गहराने लगी है। लगातार गिरते जलस्तर के कारण गांव के बोरिंग, हैंडपंप और कुएं सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया कि नल-जल योजना भी कई दिनों से बंद पड़ी है।