सलेमपुर: भटनी विकासखंड से सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने जल जागरूकता संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड भटनी में जल जीवन मिशन नमो गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग के तत्वावधान में जल जागरूकता संकल्प रथ को सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के लिए जल महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए जल जीवन मिशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।