अनिल पुरी गोस्वामी ग्राम नरहरपुर का बाजार जा रहा था तभी ग्राम सियादेवी के पास कार के चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिसके चलते मोटर साइकिल में सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक में सवार युवक का पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।