रोशनी महिला मंडल डीग की ओर से रविवार को शहर के गोवर्धन गेट स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मंडल की प्रवक्ता भावना गंधी, काउंसलर विनीता पचौरी, रुपाली बंसल और कमलेश सोनी मौजूद रहीं।