फूलपुुर: उग्रसेनपुर के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, एक व्यक्ति को आई चोट
सराय ममरेज थाना अंतर्गत आने वाले उग्रसेनपुर के पास दो बाईकों की आपस में हुई भिड़ंत दुर्घटना में एक बाइक सवार को आई गंभीर चोट। शनिवार लगभग 5:00 बजे प्रतापपुर की ओर आ रहा एक बाइक सवार सामने से आ रही बाइक में टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार को आई चोट, मौके पर मौजूद स्थानीय लोग इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले गए जहां पर हालात सामान्य बताई जा रही है।