ग्वालियर गिर्द: अवैध मिट्टी की खुदाई करते राजस्व और पुलिस ने दो पोकलेन मशीनें, पांच ट्रैक्टर टोली और अन्य वाहन किए ज़ब्त
खनिज विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इसके तहत मोती झील पहाड़िया पर अवैध रूप से मिट्टी और मुरम की खुदाई कर रही दो बड़ी पोकलेन मशीनों को जप्त किया है इसके अलावा पांच ट्रैक्टर ट्राली और एक छोटी गाड़ी भी बरामद की गई है।इनकी कीमत 2 करोड़ से ज्यादा बताई गई है. यह वाहन किसके हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.