कोल: सेंटर पॉइंट पर भाजयुमो ने बसपा प्रत्याशी की गाड़ी रोकी, फिर चढ़कर लहराया भाजपा का झंडा, CO से मिले बसपा नेता
Koil, Aligarh | Apr 21, 2024 अलीगढ़ में भाजयुमो की खुली दबंगई देखने को मिली है। भाजयुमो ने शनिवार रात्रि ने सेंटर पॉइंट पर बसपा प्रत्याशी की गाड़ी के ऊपर चढ़कर भाजपा का झंडा लहरा दिया और जमकर नारेबाजी के दी। घटना के बाद दर्जनों बसपा नेता रविवार सुबह CO के कार्यालय पर पहुंचे और सीओ अमृत जैन से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।