मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के करनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
शुक्रवार की भोर लगभग 4:00 बजे। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छमुआ टाड़ निवासी युवक। सत्यम किसी के बुलाने पर घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था कि। घर से कुछ ही दूरी पर करनपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घर पर सूचना मिलती ही। कोहराम मच गया।