अरवल: सीओ, सीडीपीओ एवं बीपीआरओ ने कोयल भूपत में चलाया हर घर दस्तक अभियान मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक
Arwal, Arwal | May 15, 2024 बुधवार को कलेर प्रखंड के कोयल भूपत ग्राम में सीओ सर्वेश कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी एवं बीपीआरओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में हर घर दस्तक अभियान चलाकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया और इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व मेंअपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान करने की अपील की गयी।