पाकुड़: पुलिस अधीक्षक ने किया सीमा क्षेत्र के पाथरघट्टा चेक नाका का निरक्षण,सीमा सील करने को दिया निर्देश
Pakaur, Pakur | May 31, 2024 1 जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट एवं सतर्क है एवं चप्पे चप्पे पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया से लेकर शरारती तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पाकुड़ पुलिस कटिबंध है। इसमें हस्तक्षेप और व्यवधान डालने वाले को पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।