कैलारस: ग्वालियर-श्योपुर प्रोजेक्ट: सेमई से बिना फाटक गुजरी मालगाड़ी, टला हादसा, कूनो-श्यामपुर के बीच बिछाई रेल पटरियां
कैलारस से होकर गुजरने वाली मालगाड़ी सेमई गांव पर बिना फाटक लगाकर गुजरी गई है। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें आज 19 जनवरी को दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के बीच एक मालगाड़ी रेल पटरी लेकर जा रही थी। यह रेल पटरियां कूनो से श्यामपुर के बीच बिछाई जाएंगे। इसी दौरान सेमई स्थित व्यस्ततम फाटक से बिना फाटक लगाए मालगाड़ी गुजारी है। यह लापरवाही में आता है।