बाराहाट थाना क्षेत्र के बनिया चक गांव से पुलिस ने शराब मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार करीब 3:00 बजे बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वकील राय के रूप में हुई है। बताया गया कि वकील राय के विरुद्ध अवैध शराब कारोबार के मामले में प्राथमिक की दर्ज थी और वह लंबे समय से भरा चल रहा था। मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेजा गया।