मवाना: रविवार को नगर के साप्ताहिक बाजार में 5 वर्ष की बच्ची हुई गायब, पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर सौंपा
Mawana, Meerut | Nov 24, 2024 रविवार को अकबरपुर निवासी दिनेश 12 बजे अपनी 5 वर्ष की बच्ची व पत्नी के साथ नगर के साप्ताहिक बाजार में आया था। जहां अचानक उनकी बच्ची गायब हो गई । गायब बच्ची को एक व्यक्ति द्वारा थाने तक पहुंचाया गया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिजनों को बुलाकर उसे कुशलतापूर्वक सौंप दिया।