चूरू: गांव ढाढ़र में पानी निकालते समय डिग्गी में गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Aug 20, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाढ़र में डिग्गी से पानी निकालते समय 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना से एएसआई गिरधारीलाल सैनी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को मोर्चरी में रखवाया जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।