विदिशा नगर: पिछले 4 दिन से तोपपुरा मुख्य मार्ग रविवार शाम तक रहा बंद,सीवेज का चौक सुधारने को दौरान लोग हो रहे परेशान
#jansamas
तोपपुरा के नजदीक वार्ड 15 में सीवेज पाइपलाइन चौक होने की वजह से सीवेज चैंबर को खोदकर सुधरा जा रहा है। रविवार को यह सुधार कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार शाम को स्थानीय रहवासी, व्यापारी और यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि इस कार्य की वजह से कई वार्डो के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।