यमुना विहार: वजीराबाद रोड और जोहरीपुर से तीन लुटेरे को गोकलपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार दो पिस्टल 6 जिंदा कारतूस और तीन बाइक बरामद
डीसीपी डॉ जॉय टिर्की ने 21 अगस्त को मीडिया को बताया कि गोकलपुरी पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गोकलपुर निवासी 26 वर्षीय राजीव गाजियाबाद यूपी निवासी 35 वर्षीय सरफराज अली और गोकलपुर गांव निवासी 22 वर्षीय भानुज उर्फ चांद के तौर पर हुई है उनके पास से दो पिस्टल 6 जिंदा कारतूस एक लूटी हुई बाइक और वारदात में इस्तेमाल दो अन्य बाइक बरामद हुई है