इंदौर: गाड़ी की डिक्की से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को भंवरकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार, चितावद रोड की है पूरी घटना
Indore, Indore | Jul 8, 2024 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की चितावाद रोड से एक छात्र की गाड़ी से सामान चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसमें छात्रा स्नेहल के द्वारा थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है।