इंदौर: क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों में हुआ विवाद, चले चाकू, 2 युवक हुए घायल, पंचम की फेल मैदान का मामला
Indore, Indore | Jul 8, 2024 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम की फेल मैदान पर क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसमें हितेश और विक्की नामक युवक ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी जांघ पर चोट लगी है। वही इसमें देव नामक युवक भी घायल हुआ है। जिसमें दोनों का उपचार जारी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।