खुर्जा: खुर्जा नगर के साक्षी क्लीनिक पर मुकदमा दर्ज, डिप्टी सीएमओ ने कराई रिपोर्ट
खुर्जा नगर के साक्षी क्लीनिक पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर हरेंद्र बंसल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्लीनिक में गांव धमेड़ा नारा निवासी एक महिला का गर्भपात हुआ था जिसकी उसके ससुर ने डीएम से शिकायत की थी, जांच करने पर अपंजीकृत मिला क्लिनिक, बिना पंजीकरण मरीज देखे जा रहे थे, मामले में जानकारी मंगलवार रात्रि 8:30 बजे दी गई।