'हर गाँव, एक गौशाला' के पावन संकल्प के साथ हरियाणा के पानीपत से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक की 951 किलोमीटर से अधिक की लंबी साहसिक पदयात्रा का शिकोहाबाद पहुँचने पर स्थानीय लोगो द्वारा जगह- जगह स्वागत किया गया। हरियाणा के निवासी अजीत अपने परिवार के साथ इस कठिन यात्रा पर निकले हैं। शिकोहाबाद में जलपान के बाद, यह दल अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गया।