पूर्णिया पूर्व: वनभाग के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक हुए घायल, GMCH में कराया गया भर्ती
के नगर थाना क्षेत्र के धरारी गांव निवासी हीरालाल साह के पुत्र रंजीत कुमार, शंभु कुमार व प्रवेश कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। वनभाग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया व घायलों को GMCH में भर्ती कराया गया।