आज बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के आउटडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। जिसमें करीब 250 जोड़ों का विवाह संथाल सरना एवं ईसाई रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। यह आयोजन सांसद नलिन सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष के प्रयास से हुआ। समारोह में दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक लुईस मरांडी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।