महसी: रामगांव, बौंडी, हरदी और खैरीघाट थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन सेवाओं और आत्मरक्षा के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।