पुखरायां कस्बे के बड़े महादेव मंदिर परिसर में भी ब्रह्म समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में शनिवार दोपहर करीब एक बजे भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। आचार्य श्यामबाबा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया। पनकी के महाराज संत कृष्णदास व भनपुरा पीठाधीश्वर के युवाचार्य स्वामी वरुणेंद्र जी मौजूद रहे।