झाझा: चरैया गांव में एक महिला के साथ आधा दर्जनभर लोगों ने की मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 18, 2024 सिमुलतला थानाक्षेत्र के चरैया गांव की रहने वाली हेमंती देवी के साथ गांव के ही इसरी यादव और उसके घर के अन्य पांच सदस्यों के द्वारा मारपीट की गई। घायल महिला का इलाज रविवार को रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया। घायल महिला के पति ने बताया मवेशी को बांधने के लिये मेरी पत्नी मवेशी ला रही थी तभी उक्त सभी लोगों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी के साथ मारपीट किया