काल भैरव मंदिर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब मंदिर में नहीं कटेगा केक
बीते दिनों काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर के गर्भ गृह में केक काटने को लेकर एक प्रकरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसको लेकर मंदिर के महंत द्वारा रविवार दोपहर दो बजे पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अब मंदिर प्रांगण में किसी भी प्रकार का केक नहीं काटा जाएगा । अब से भैरवाष्टमी पर भी मंदिर परिसर में केक नहीं काटा जाएगा ।