जयपुर: जयपुर में बाजार में शॉपिंग करने आई महिला की जैकेट से ₹50,000 गिर गए, महिला और उनकी बेटी को इसकी भनक भी नहीं लगी
सड़क से गुजरते बाइक सवाद दो युवकों ने रुपए देख एक युवक बाइक से उतरा और भाग कर नोटों की गड्डी को उठा लिया तब मां बेटी को रुपए गिरने का पता चला ।दोनों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गए घटना बजाज नगर थाना इलाके की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।