बुधवार को थावे वाली मां की इस पावन धरती पर रंगों का त्योहार 'होली' पूरे परवान पर रहा। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक, फागुन की मस्ती और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर की गलियां और गांवों के चौराहे 'बुरा न मानो होली है' के शोर से गुंजायमान रहे।