शिकोहाबाद नगर के आर्य समाज मंदिर में आगामी विशाल 'हिन्दू सम्मेलन' के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक शरद बरेजा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राम संकीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। बता दे 8 फरवरी को नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में विख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।