पोटका विधानसभा क्षेत्र के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। यह जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार ने पोटका के हाता में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।