वारिसलीगंज: मारपीट के मामले में दो आरोपित को सिमरी गली से पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
वारसलीगंज प्रखंड के सिमरी गली से पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया है। जहां गिरफ्तार युवक की पहचान साकेत कुमार और समीर कुमार के रूप में की गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी वारसलीगंज के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह के द्वारा दी गई है।