चांपा: चांपा गौरव पथ पर दर्दनाक हादसा, चारपहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक व्यक्ति घायल
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के गौरव पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। वहीं दूसरी बाइक में सवार युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया।