हरदा जिले में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे किनारे खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें करीब 50 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे के किनारे स्थित खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।